मंत्रालय के गलियारों से
04 Jun, 2026

जान बचाने अभियान की चर्चा

राजधानी से लगे एक जिले के कलेक्टर इन दिनों एक अच्छे...

राजधानी से लगे एक जिले के कलेक्टर इन दिनों एक अच्छे कारण से चर्चा में हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए उन्होंने एक अलग पहल शुरू की।
सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों पर रेडियम लगाने का अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि साहब ने सिर्फ आदेश जारी नहीं किए, बल्कि खुद भी सड़कों पर उतर गए।
असर भी दिखाई देने लगा है। दुर्घटनाओं में कमी आने की चर्चा है। लोग कहते हैं कि जब अधिकारी खुद मैदान में उतर जाए तो अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रह जाता। फिलहाल इस जिले में पहली बार किसी अभियान की चर्चा फाइलों से ज्यादा सड़कों पर हो रही है।
|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़