मंत्रालय के गलियारों से
04 Jun, 2026

दिखावे के लिए ही सही, रात तो गुजारी

मुखिया के निर्देश के बाद गांवों में रात बिताने का सिलसिला...

मुखिया के निर्देश के बाद गांवों में रात बिताने का सिलसिला जारी है। एक जिले के साहब ने इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। स्कूल परिसर में मच्छरदानी लगाकर खुले आसमान के नीचे रात बिताई और उसके फोटो-वीडियो भी खूब चर्चा में रहे।
गांव की कौन-कौन सी समस्याएं सुनी गईं, कौन से मुद्दे हल हुए, इस पर चर्चा कम है। लेकिन मच्छरदानी, मटका और फोटो के एंगल की चर्चा ज्यादा हो रही है।
लोगों का कहना है कि रात तो गांव में गुजरी, लेकिन सुर्खियां मच्छरदानी ले गई। वैसे जो भी हो, कम से कम साहब ने रात गुजारकर यह साबित तो कर दिया कि आदेशों का पालन सिर्फ फाइलों में नहीं होता।
|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़