मंत्रालय के गलियारों से
04 Jun, 2026

हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा

महाकौशल क्षेत्र के एक जिले के कलेक्टर इन दिनों अपनी साइकिल...

महाकौशल क्षेत्र के एक जिले के कलेक्टर इन दिनों अपनी साइकिल के कारण चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को उन्होंने व्यवहार में उतारने का फैसला किया। एक दिन साहब ने सरकारी गाड़ी की जगह साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि यह साइकिल उनके घर में काम करने वाले माली की थी।
रास्ते में लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। कई अधिकारी भी हैरान रह गए। बिना भाषण दिए और बिना आदेश निकाले साहब ने एक संदेश जरूर दे दिया। अब चर्चा यह है कि जब कलेक्टर साइकिल चला सकता है तो बाकी लोग सिर्फ सलाह क्यों देते हैं।
|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़