मंत्रालय के गलियारों से
04 Jun, 2026

हर घर नल की खुली कलई

भाषणों में हर घर नल है, विज्ञापनों में हर घर पानी है और दीवारों पर योजनाओं...

भाषणों में हर घर नल है, विज्ञापनों में हर घर पानी है और दीवारों पर योजनाओं की सफलता लिखी हुई है। लेकिन गर्मी ने कई दावों की हकीकत सामने ला दी।एक गांव में जब अधिकारी पानी की समस्या सुनने पहुंचे तो देखा कि हर घर नल योजना के नारे दीवारों पर चमक रहे हैं। टंकियां बनी हैं, पाइपलाइन बिछी है, लेकिन पानी नदारद है।
ग्रामीण आज भी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कुएं, पोखर और जलस्रोत सूख चुके हैं। ऐसे में लोग मजाक में कहते हैं कि योजना पूरी तरह सफल है, क्योंकि नल घर तक पहुंच गया है, अब सिर्फ पानी का इंतजार है।
|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़