जयपुर, 04 जून ।
खैरथल-तिजारा जिले की सांथलका तहसील टपूकड़ा क्षेत्र में राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक महिला पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला पटवारी पर आरोप है कि वह परिवादी के पिता के निधन के बाद इंतकाल दर्ज कराने और राजस्व रिकॉर्ड में नाम संशोधन के लिए पहले से ही 30 हजार रुपये की मांग कर रही थी।
शिकायत की पुष्टि के दौरान यह सामने आया कि आरोपित पटवारी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुकी थी और शेष राशि के रूप में लगातार 5 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर दबाव बना रही थी।
इसके बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की और मौके पर ही महिला पटवारी को परिवादी से 5 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान बरामद की गई रिश्वत की राशि आरोपित महिला के बैग से जब्त की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।







.jpg)


