अपराध
04 Jun, 2026

इंतकाल के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर, 04 जून ।

हनुमानगढ़ जिले में राजस्व विभाग के एक पटवारी को इंतकाल दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी पर परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने की प्रक्रिया के बदले 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़