अपराध
04 Jun, 2026

नाबालिग छेड़छाड़ मामले में समझौते के आरोप पर पंचायत प्रधान गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सुलह के नाम पर पैसे लेकर समझौता कराने के आरोप में पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

अलीपुरद्वार, 04 जून ।

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले को कथित तौर पर दबाने और सुलह के नाम पर पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने पंचायत प्रधान श्रीबास राय को गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह मामला करीब सात महीने पुराना है। आरोप है कि गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद कानूनी कार्रवाई के बजाय स्थानीय स्तर पर सुलह बैठक आयोजित की गई थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस बैठक के दौरान पंचायत प्रधान और कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपित पक्ष से पैसे लेकर मामले को वहीं समाप्त कराने का प्रयास किया।

परिजनों का कहना है कि उस समय क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते वे पुलिस तक नहीं पहुंच सके और शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा पाए।

गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत प्रधान को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित समझौते और मामले को दबाने की प्रक्रिया में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़