सरकार व नीतियाँ
04 Jun, 2026

हजारों जल संरक्षण संरचनाओं से बदलेगा भविष्य, अंगदान को भी मिलेगा नया जनआंदोलन

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने अंगदान और जल संरक्षण को देश में सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया

अहमदाबाद, 04 जून ।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि अंगदान और जल संरक्षण जैसे अभियान देश में नई सामाजिक क्रांति का आधार बन सकते हैं। उन्होंने समाजसेवा और अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए जनभागीदारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी के आर.के. रॉयल हॉल में आयोजित डायलिसिस मरीज जागरूकता एवं अंगदान समारोह को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि एक सकारात्मक विचार से शुरू हुई पहल आज व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने वर्ष 2020 में लीवर प्रत्यारोपण के बाद नया जीवन प्राप्त करने वाले दिलीपभाई देशमुख के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन अंगदान जागरूकता और समाज कल्याण के कार्यों को समर्पित कर दिया है।

कार्यक्रम में अंगदान के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई चिकित्सकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। गुजरात में नर्मदा के जल को साबरमती और कच्छ तक पहुंचाने का कार्य सफल रहा है। इसी प्रकार केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना और राजस्थान की ईआरसीपी योजना पर भी कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 से चल रहे ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत देशभर में लगभग 1 करोड़ 55 लाख जल संरक्षण संरचनाएं तैयार की गई हैं। इनमें से 1 करोड़ 45 लाख से अधिक संरचनाएं लोगों ने स्वयं जनभागीदारी से बनाई हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

पाटिल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म और टपक सिंचाई जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने भूमिगत जल को भविष्य की पीढ़ियों की धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।

उन्होंने नागरिकों से केवल समर्थक बनने के बजाय अंगदान और जल संरक्षण अभियानों के सक्रिय सहभागी बनने का आह्वान किया।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़