मध्य प्रदेश
04 Jun, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत प्रदेशभर में जनभागीदारी से व्यापक पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

भोपाल, 4 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में सर्कुलर इकॉनॉमी से जुड़े पांच पाठ्यक्रम मॉड्यूल तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और नवाचारों से जुड़े कार्यों की प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतिकरण भी आयोजित होंगे।

अभियान के अंतर्गत नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, पंचायतों, नगरीय निकायों और सामाजिक संगठनों को बड़े पैमाने पर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। लगाए गए पौधों का जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन मेरी लाइफ पोर्टल पर किया जाएगा, जिससे उनकी निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

वर्ष 2024 में शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेश में अब तक करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान का संचालन 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ किया जाएगा।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु और हमारे भविष्य के लिए’ विषय पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों पर विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और पर्यावरणविद अपने विचार साझा करेंगे।

प्रदेश के सभी जिलों में जन-जागरूकता अभियान, संगोष्ठियां, रैलियां, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं, पौधारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला स्तर पर ‘एक पेड़-अनेक जीवन’ और ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए हमारा भविष्य’ विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छता और हरित विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़