मध्य प्रदेश
04 Jun, 2026

मिर्ची हवन प्रचार पर विवाद, मंदिर समिति ने दर्ज कराई शिकायत

आगरमालवा के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में ‘मिर्ची हवन’ के नाम पर सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार के खिलाफ मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आगरमालवा, 4 जून।

नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर की प्रबंध समिति ने मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं के हितों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार के खिलाफ कदम उठाया है। समिति ने आरोप लगाया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा मंदिर से जुड़ी धार्मिक परंपरा ‘बगलामुखी हवन’ को गलत तरीके से ‘मिर्ची हवन’ के नाम से प्रचारित किया जा रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने नलखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर चार सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ संबंधित अकाउंट्स के लिंक और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं।

समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित ‘मिर्ची हवन’ की अनुमति नहीं दी जाती और मंदिर के नाम का दुरुपयोग कर भ्रामक जानकारी फैलाना दंडनीय अपराध है। इस तरह की गतिविधियों से श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ मंदिर की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ रहा है।

प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों और मंदिर कार्यालय से ही प्राप्त करें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अप्रमाणित सूचनाओं से सावधान रहें।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़