मध्य प्रदेश
04 Jun, 2026

भोपाल में आंधी का कहर, 300 फीडर प्रभावित, बिजली बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम

भोपाल में तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई, जिसके बाद लगभग 300 फीडरों को दुरुस्त करने के लिए विभागीय टीमें युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटी हैं

भोपाल, 4 जून।

राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-अंधड़ और वर्षा के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 300 फीडर आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित हो गए, जिससे कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

आंधी के चलते विद्युत संरचना को गंभीर क्षति पहुंचने की सूचना है। स्थिति को सामान्य करने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाल किया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाए।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़