अपराध
05 Jun, 2026

जांजगीर-चांपा में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर तकनीक की मदद से झपटमारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटा गया सामान बरामद किया।

जांजगीर-चांपा, 05 जून।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नकद राशि तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

यह मामला 28 मई को उस समय सामने आया जब मोहरियामुड़ा निवासी एक व्यक्ति फसल कटाई के काम से नैला आए थे और रात में अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोककर बैग में रखे मोबाइल फोन और नकदी झपटकर फरार हो गए।

पीड़ित द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी गिर पड़े, जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आईं।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटमारी में लूटे गए पांच मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देते थे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़