राजनीति
05 Jun, 2026

तृणमूल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां

तृणमूल कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां और जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं।

कोलकाता, 5 जून ।

तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर संगठनात्मक बदलावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद पार्टी नेता कल्याण बनर्जी ने लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कई नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों की घोषणा की।

पार्टी के फैसले के अनुसार अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सहयोग देने के लिए डेरेक ओब्रायन और डोला सेन को संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर वहां नई संगठनात्मक समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी के अस्वस्थ होने के कारण उनकी जिम्मेदारी अब चंद्रिमा भट्टाचार्य को सौंपी गई है। इसके अलावा सजदा अहमद, नैना बनर्जी और अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

युवा तृणमूल कांग्रेस की कमान सायोनी घोष को दी गई है। वहीं महिला संगठन का नेतृत्व माला राय को सौंपा गया है। छात्र संगठन की जिम्मेदारी प्रियंका अधिकारी को दी गई है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि डेरेक ओब्रायन और कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाते रहेंगे। वहीं कुणाल घोष को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

अन्य संगठनात्मक बदलावों के तहत मलय घटक को श्रमिक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मदन मित्र को हॉकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विमान बनर्जी को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और चयन का अधिकार पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के पास ही रहेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन बदलावों से संगठनात्मक ढांचा और अधिक प्रभावी तथा मजबूत होगा।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़