अपराध
05 Jun, 2026

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से भंडारित 62 ट्रॉली रेत जब्त

पाटन क्षेत्र के हरदुआ और वासन गांव में औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने अवैध रूप से भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत जब्त कर कार्रवाई की।

जबलपुर, 5 जून ।

जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें प्रशासनिक दल ने हरदुआ और वासन गांव में दबिश देकर अवैध रूप से रखी गई रेत जब्त कर ली।

एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने हिरन नदी से लगे इन दोनों गांवों के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम हरदुआ और वासन में रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसके बाद लगभग 62 ट्रॉली (करीब 186 घनमीटर) रेत को मौके से जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखा गया।

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी चंद्रशेखर शर्मा, होमगार्ड के जवान राकेश उपाध्याय और अनुज बैरागी सहित स्थानीय कोटवार की भी सहभागिता रही।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़