अपराध
05 Jun, 2026

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई, ढाई हाइवा अवैध रेत और उपकरण जब्त

जबलपुर के धरतीकछार गांव में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए नर्मदा नदी से निकाली गई ढाई हाइवा रेत के साथ उपकरण भी जब्त किए।

जबलपुर, 5 जून ।

जबलपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धरतीकछार में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में अवैध रेत जब्त की।

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चरगवां वृत्त क्षेत्र में नर्मदा नदी से अवैध रूप से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत को मौके से कब्जे में लिया गया।

छापेमारी के दौरान रेत निकालने में उपयोग की जा रही नौका और मोटर पंप भी जब्त किए गए, साथ ही पाइप और ड्रम से बनाए गए अस्थायी प्लेटफार्म को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार चरगवां सुरेश कुमार सोनी, हल्का पटवारी रवि विश्वकर्मा तथा एएसआई मनोज बसेडिया शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़