अपराध
27 Apr, 2026

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर नेटवर्क के जरिए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 27 अप्रैल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कूरियर सेवाओं के माध्यम से अमेरिका सहित अन्य देशों में साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था।

जांच में सामने आया कि यह संगठित नेटवर्क फर्जी केवाईसी दस्तावेज, नकली बिल, व्हाट्सएप और बैंकिंग माध्यमों का उपयोग कर नशीली दवाओं की तस्करी को अंजाम देता था। मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया गया है, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी से जुड़ी सटीक तारीख और स्थान का खुलासा नहीं किया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार सूचना मिलने पर 24 सितंबर 2025 को कार्रवाई की गई, जब एक गिरोह द्वारा अमेरिका नशीली दवाएं भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद मोती नगर स्थित एक कूरियर वेयरहाउस पर छापा मारकर अमेरिका भेजे जा रहे एक संदिग्ध पार्सल को पकड़ा गया, जिसमें व्यावसायिक मात्रा में साइकोट्रॉपिक दवाएं छिपाई गई थीं।

इसके बाद 25 सितंबर 2025 को मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, बैंक लेनदेन, कूरियर दस्तावेज, चैट रिकॉर्ड और सप्लाई नेटवर्क के आधार पर पांच आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनमें यासर खान, अभिषेक भार्गव, नितिन, नीरज राघव और अमितेश राय शामिल हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यासर खान इस पूरे नेटवर्क का सरगना था, जो विदेशी ग्राहकों से संपर्क, दवाओं की खरीद और भुगतान व्यवस्था संभालता था। वहीं अभिषेक भार्गव पार्सल तैयार कर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के साथ डिस्पैच करता था।

अन्य आरोपितों में नितिन फार्मास्यूटिकल सप्लाई और बिलिंग का काम देखता था, नीरज राघव नेटवर्क समन्वय की भूमिका में था, जबकि अमितेश राय दवाओं की खरीद और सप्लाई से जुड़ा हुआ था।

बरामदगी में 686.48 ग्राम ज़ोलपिडेम और 705.60 ग्राम ट्रामाडोल सहित बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं शामिल हैं। वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से भी अतिरिक्त मात्रा में ज़ोलपिडेम, डायजेपाम और ट्रामाडोल बरामद हुए।

जांच में यह भी पता चला कि गिरोह दवाओं की स्ट्रिप्स से बैच नंबर मिटाकर उन्हें फैंसी लेस और कॉटन सामग्री के भीतर छिपाकर विदेश भेजता था। फर्जी पहचान के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवाओं के जरिए यह पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के विदेशी संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़