अपराध
16 May, 2026

जयपुर में एटीएम तोड़ने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा तरीका

जयपुर में मुरलीपुरा पुलिस ने एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने यूट्यूब से वारदात का तरीका सीखा था।

जयपुर, 16 मई।

मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एटीएम तोड़कर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दिल्ली-एनसीआर के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल, लोहे की छिन्नी, भारी हथौड़ा, सफेद कपड़ा और दस्ताने बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एटीएम तोड़ने और कैश बॉक्स निकालने की तकनीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से सीखी थी। दोनों आरोपी दिल्ली से चोरी की बाइक लेकर जयपुर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रज्जद और उत्तम के रूप में हुई है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर एटीएम मशीन का लॉक तोड़ने और कैश बॉक्स निकालने का तरीका सीखा था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दोनों अन्य शहरों में भी एटीएम चोरी और रेकी जैसी घटनाओं में शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों को दबोच लिया गया। फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़