नगांव, 16 मई।
नगांव जिले के मोरीकलंग क्षेत्र में हाल ही में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बीती रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इस हादसे में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।
पुलिस के अनुसार बीती रात मोरीकलंग में दर्ज डकैती प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपित रजीबुल इस्लाम को वाहन से ले जाया जा रहा था, इसी दौरान डकैती में लूटी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए पुलिस की गाड़ी अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे रजीबुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना में घायल रजीबुल इस्लाम को गंभीर हालत में नगांव चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है, जबकि इस दुर्घटना में पुलिस अधिकारी विमान गोगोई सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

बताया गया है कि हादसे में रजीबुल के दोनों पैर और एक हाथ गंभीर रूप से कुचल गए हैं, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, वहीं कुल तीन पुलिसकर्मी भी इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को रजीबुल इस्लाम ने लखीमपुर से आकर नगांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें राड से किए गए हमले में रूपरेखा भुइयां सैकिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी दो दिन पूर्व अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अरुणाचल प्रदेश के लेखापानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।














.jpg)
.jpg)