प्रशासनिक खबरें
02 May, 2026

जनगणना में लापरवाही पर वार्ड प्रभारी सस्पेंड

जनगणना कार्यों में लापरवाही के चलते भोपाल में एक वार्ड प्रभारी को निलंबित किया गया, प्रशासन ने भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

भोपाल, 02 मई।

भोपाल में जनगणना-2027 से जुड़े कार्यों में लापरवाही के मामले में नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए वार्ड क्रमांक 51 की वार्ड प्रभारी बबिता कापसे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण कार्य में उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, बबिता कापसे को प्रगणकों और सुपरवाइजरों को उनके कार्य क्षेत्र की स्पष्ट पहचान कराना था, लेकिन सूचना देने के बावजूद वे अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुईं, जिससे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और कदाचार मानते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

नगर निगम प्रशासन ने इस घटना को लेकर स्पष्ट किया कि इस तरह की उदासीनता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़