नई दिल्ली, 29 अप्रैल।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को कर्तव्य भवन में इक्वाडोर की विदेश मामलों की मंत्री मारिया गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की।
इस भेंट के दौरान भारत और इक्वाडोर के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने पर विचार साझा किए।
मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर विशेष रूप से बातचीत की गई और दोनों देशों के बीच साझेदारी को सुदृढ़ करने पर सहमति जताई गई।









.jpg)

