नई दिल्ली, 11 मई।
क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेजी का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोमवार को कमजोरी के संकेत मिले हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव देखा गया। वहीं एशियाई बाजारों में कारोबार मिश्रित स्थिति में नजर आ रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 49,609.16 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर व्यापक बाजार पर भी देखने को मिला, जिससे एस एंड पी 500 और नैस्डेक अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की बढ़त लेकर 7,398.93 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नैस्डेक 440.88 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की छलांग लगाकर 26,247.08 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 106.84 अंक यानी 0.22 प्रतिशत टूटकर 49,502.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
यूरोपीय बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,233.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स में 186.85 अंक यानी 2.30 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई और यह 8,112.57 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स भी दबाव में रहा और 324.98 अंक यानी 1.34 प्रतिशत लुढ़ककर 24,338.63 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख बना हुआ है। नौ प्रमुख बाजारों में से पांच सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं चार सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 339.50 अंक यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 23,900.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में भी कमजोरी बनी हुई है और यह 84.55 अंक यानी 1.21 प्रतिशत टूटकर 6,884.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स 71.71 अंक यानी 0.27 प्रतिशत फिसलकर 26,322 अंक पर कारोबार कर रहा है। निक्केई इंडेक्स भी 88.65 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,625 अंक के स्तर पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स में 378.55 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 41,982.49 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,219.13 अंक तक पहुंच गया। कोस्पी इंडेक्स में जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 334.27 अंक यानी 4.46 प्रतिशत चढ़कर 7,832.27 अंक पर पहुंच गया। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,936.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स भी 0.22 प्रतिशत मजबूत होकर 1,503.72 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।











.jpg)
