मध्य प्रदेश
25 May, 2026

खजुराहो में योग अभियान का बड़ा आयोजन, प्रतापराव जाधव होंगे मुख्य अतिथि

खजुराहो में 27 मई को आयोजित 25वें काउंट डाउन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देंगे।

भोपाल, 25 मई ।

मध्य प्रदेश के खजुराहो में 27 मई को आयोजित होने वाले 25वें “काउंट डाउन” कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार भी सहभागिता करेंगे।

आयुष मंत्रालय के विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग, स्वास्थ्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यह आयोजन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय जन-जागरूकता और प्रसार अभियान का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के बाद वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। वर्ष 2015 में पहले आयोजन के बाद से योग वैश्विक स्तर पर एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदेश सरकार भी योग और आयुष पद्धतियों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में होने वाला यह आयोजन योग की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी परंपराओं को नई दिशा देने के साथ लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़