जबलपुर, 30 अप्रैल।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक तेज आंधी-तूफान आने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक क्रूज असंतुलित होकर पलट गया।
घटना के समय क्रूज में लगभग 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 30 से 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पांच लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है और उनकी खोज जारी है।
लापता यात्रियों की तलाश के लिए गोताखोरों के साथ बचाव दलों को भी मौके पर लगाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं खोज अभियान को और तेज किया गया है, ताकि लापता लोगों को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।



.jpg)


.jpg)





