Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
01 May, 2026

मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

भोपाल, 01 मई।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है और राज्य के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल और ग्वालियर सहित 15 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, वहीं उमरिया और मुरैना में ओले भी गिरे।

मौसम में आए इस बदलाव के बीच राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के कारण कोलार रोड सहित कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश और आंधी का सिलसिला चलता रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ग्वालियर सहित 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, सागर, रीवा और अन्य कई जिलों में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा, हालांकि शाम के समय कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

मई की शुरुआत इस बार सामान्य से अलग मौसम पैटर्न के साथ हो रही है, जहां शुरुआती दिनों में ही बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आगामी कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

इसके साथ ही 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा, जिससे प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़