उज्जैन , 21 मई।
फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एवं फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने प्रातःकाल भगवान ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की भस्म आरती में पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के बाद दोनों ने भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा ने स्वयं बुलाया, इसलिए वे यहां पहुंचे और भारी भीड़ के बीच दर्शन करने का अनुभव भी उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने यह भी आश्चर्य जताया कि भगवान का भव्य श्रृंगार किस प्रकार सम्पन्न होता है।
मंदिर परिसर में मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।






.jpg)






