अपराध
28 Apr, 2026

अवैध शराब पर बड़ा अभियान, प्रदेशभर में करोड़ों की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश पुलिस ने अप्रैल माह में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की शराब, वाहन और संपत्ति जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भोपाल, 28 अप्रैल

मध्य प्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अप्रैल माह में व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न जिलों में लगातार दबिश और जांच के दौरान बड़ी मात्रा में शराब, वाहन और अन्य संपत्ति जब्त की है।

इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने पूरे महीने में एक करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब और संबंधित संपत्ति जब्त की है।

उज्जैन जिले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 44 पेटी शराब, दो लग्जरी वाहन और फर्जी नंबर प्लेट सहित लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिवपुरी जिले में करैरा पुलिस ने खेत में बने कमरे से 24 पेटी शराब और 216 लीटर शराब जब्त की, जबकि दूसरी कार्रवाई में 30 पेटी शराब और बोलेरो वाहन सहित कुल 6 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति पकड़ी गई।

मगरौनी पुलिस ने घर के आंगन से 50 पेटी शराब जब्त की, कोलारस पुलिस ने 25 पेटी शराब और बलेनो कार सहित 11 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति पकड़ी तथा मायापुर पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित 20 पेटी शराब जब्त की। इस प्रकार शिवपुरी जिले में कुल 32 लाख 26 हजार रुपये की संपत्ति जब्त हुई।

डिंडौरी में 101 लीटर शराब और बलेनो कार सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

छतरपुर में बक्स्वाहा पुलिस ने 30 पेटी शराब और कार सहित दो तस्करों को पकड़ा, वहीं घुवारा पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त की।

रतलाम में कालूखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों से शराब, क्रेटा कार और बाइक सहित 6 लाख 84 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की, जबकि सैलाना पुलिस ने 17 पेटी शराब और स्विफ्ट कार बरामद की।

खरगोन जिले में भगवानपुरा पुलिस ने पानी की टंकी में छिपी 198 लीटर शराब पकड़ी, बलकवाड़ा पुलिस ने ढाबे से 12 पेटी शराब जब्त की तथा महेश्वर पुलिस ने 44 पेटी शराब और कार सहित लगभग 7 लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की।

नर्मदापुरम और इटारसी में भी कार्रवाई कर कुल 9 लाख 10 हजार रुपये की शराब और वाहन जब्त किए गए।

मंदसौर, बालाघाट, दमोह, मुरैना, सिवनी, दतिया, कटनी और राजगढ़ जिलों में भी लगातार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब और वाहन जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी अभियान के तहत शराब और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़