8 अप्रैल, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य सरकार के दो कर्मचारियों को उनके कथित आतंकवादी संबंधों के चलते बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
सूत्रों के अनुसार हटाए गए कर्मचारियों में शिक्षा विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फरहत अली खांडे और ग्रामीण विकास विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद शफी डार शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि खांडे को हिजबुल मुजाहिदीन के लिए कार्यरत पाया गया, जबकि डार कथित रूप से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सहयोगी के रूप में सक्रिय था। सूत्रों का कहना है कि राज्य की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


