देवरिया, 23 मई ।
मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को भलुअनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गांव के मोड़ के पास से पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ब्रह्मा सिंह (60) निवासी मस्टोडरगिरी मठिया थाना भलुअनी के रूप में हुई है। वह मारपीट और गंभीर हमला करने के एक मामले में नामजद था।
जानकारी के मुताबिक 20 मई को पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लीची के पेड़ से फल तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विरोध करने पर आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें पीड़ित के माता-पिता को गंभीर चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साक्ष्य जुटाने के बाद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।






.jpg)






