उत्तर प्रदेश
11 Apr, 2026

मथुरा नाव हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 11, सात लोग अभी भी लापता

मथुरा में यमुना नदी में मोटरबोट पलटने के बाद चल रहे राहत और बचाव अभियान में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि सात श्रद्धालु अभी भी लापता हैं।

मथुरा, 11 अप्रैल 2026।

मथुरा जिले में यमुना नदी में मोटरबोट पलटने की दर्दनाक घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि सात श्रद्धालु अभी भी लापता हैं। शनिवार को बचाव अभियान के दौरान एक और युवक का शव बरामद किया गया, जिसके बाद राहत और खोज कार्य और तेज कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य बचाव दल लगातार युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार दोपहर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने नदी से निकाले गए 10 शवों को पंजाब भेज दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लुधियाना से श्रद्धालुओं का एक जत्था वृंदावन के केशीघाट से यमुना पार देवराहा बाबा की समाधि स्थल दर्शन के लिए जा रहा था। यमुना पर पैंटून पुल को जोड़ने के दौरान तेज बहाव में पुल का पीपा मोटरबोट से टकरा गया, जिससे नाव पलट गई। हादसे के समय नाव में सवार 37 से अधिक श्रद्धालु नदी में गिर गए। आसपास मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी रही।

अब तक 10 शव पहले ही बरामद किए जा चुके थे और शनिवार को एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 11 हो गई है। मृतक की पहचान माणिक टंडन के रूप में हुई है। सात श्रद्धालु अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।

बचाव कार्यों की निगरानी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत और अपर जिलाधिकारी वित्त डॉ. पंकज वर्मा कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी भी अपर जिलाधिकारी वित्त को सौंपी गई है और विभिन्न टीमें यमुना नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़