बिहार
11 Apr, 2026

सीवान में टावर पर चढ़ा युवक, न्याय की मांग को लेकर मचा हंगामा

सीवान में न्याय न मिलने से आक्रोशित युवक द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने से हड़कंप मच गया, जहां परिजन जेल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

सीवान, 11 अप्रैल।

सीवान जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब न्याय की मांग पूरी न होने से आक्रोशित एक युवक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए जमकर हंगामा किया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां टावर पर चढ़े युवक की पहचान सैफ अली उर्फ लालू के रूप में हुई है, जो मोहिद्दीनपुर निवासी असलम अली का पुत्र बताया जाता है।

युवक ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचेंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह टावर से नीचे नहीं उतरा था और प्रशासन उसे सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटा रहा।

बताया जाता है कि करीब आठ महीने पहले 31 जुलाई 2025 को सैफ अली के छोटे भाई फैज अली उर्फ बिहारी को चोरी के एक मामले में जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के मात्र 48 घंटे बाद 2 अगस्त को उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे जेल प्रशासन ने आत्महत्या बताया था, हालांकि परिवार इसे लगातार संदिग्ध मौत मानते हुए न्याय की मांग कर रहा है।

परिजन का आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर ही सैफ अली ने यह कदम उठाया, जबकि मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़