डिब्रूगढ़, 11 अप्रैल।
डिब्रूगढ़ जिले के चाउलखोवा क्षेत्र में कथित मवेशी चोरों के दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए तथा कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद उस समय और बढ़ गया जब एक गुट ने दूसरे गुट पर पेट्रोल बम फेंक दिए। इस अप्रत्याशित हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।
घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए तथा कई वाहनों को क्षति पहुंची। बाद में हालात को नियंत्रण में कर लिया गया, जबकि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


.jpg)





.jpg)



