मध्य प्रदेश
11 Apr, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके सामाजिक न्याय, महिला शिक्षा और समानता के योगदान को प्रेरणादायक बताया।

भाेपाल, 11 अप्रैल 2026

सामाजिक समरसता, महिला शिक्षा के प्रणेता तथा सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। उन्होंने लिखा कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मजबूत समर्थक फुले जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानताओं के खिलाफ आवाज उठाई तथा शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अवसर सृजित किए। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उल्लेखनीय है कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है। वे एक प्रमुख समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने महिला शिक्षा, बाल विवाह विरोध और जातिगत भेदभाव के खिलाफ महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर बालिकाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़