श्रीभूमि, 11 अप्रैल।
उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के 239 नंबर मतदान केंद्र पर शनिवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इससे पहले 9 अप्रैल को सम्पन्न हुए मतदान को अनियमितताओं के आरोपों के कारण रद्द कर दिया गया था।
सुबह 7 बजे से बेबीलैंड इंग्लिश हाई स्कूल में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जहां बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 अप्रैल के मतदान को निरस्त करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान का आदेश जारी किया था।








.jpg)
.jpg)


