गुवाहाटी, 11 अप्रैल।
राजधानी गुवाहाटी में पुलिस ने बोरागांव क्षेत्र के एक होटल में कथित तौर पर धन उगाही के मामले में एक फर्जी पत्रकार और एक संगठन से जुड़े नेता सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपित होटल में पहुंचकर पैसे की मांग कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से जाल बिछाया और मौके पर ही तीनों को दबोच लिया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित इससे पहले भी उसी होटल से दो बार में बीस हजार रुपये की वसूली कर चुके थे। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रहा है और मामले की जांच आगे जारी है।


.jpg)






.jpg)
.jpg)


