सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल
विधानसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा क्षेत्र स्थित मुरालिगंज चेकपोस्ट पर नाका जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया। जांच अभियान के दौरान एक चार पहिया वाहन से भारी रकम मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी से बिहार की ओर जा रहे एक वाहन को शुक्रवार देर रात चेकपोस्ट पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 18 लाख 98 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए, जिससे मौके पर मौजूद टीम भी सतर्क हो गई।
यह पूरी कार्रवाई स्टेटिक सर्विलांस टीम, पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों से इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
दस्तावेजों के अभाव में पूरी नकदी को जब्त कर लिया गया और संबंधित टीम ने आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और धन के स्रोत की पड़ताल की जा रही है।









.jpg)


