प्रशासनिक खबरें
07 Apr, 2026

भोपाल में पुलिस बैंड के माध्यम से भर्ती का प्रचार-प्रसार

मध्य प्रदेश पुलिस बैंड 8 से 19 अप्रैल तक भोपाल के प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए आरक्षक भर्ती 2026 का प्रचार-प्रसार करेगा।

भोपाल, 07 अप्रैल।

मध्य प्रदेश पुलिस ने आरक्षक बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को व्यापक प्रचार-प्रसार देने के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

मध्य प्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक भोपाल के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति और अन्य गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इनमें बोट क्लब, नेहरू नगर, रॉयल मार्केट के समीप, शाहपुरा लेक, कमला नगर, टीटी नगर बस स्टॉप, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी मॉल परिसर और कमला पार्क शामिल हैं।

पुलिस बैंड प्रभारी कमला रावत ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस में करियर अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बैंड द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ ही अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने कुल 679 आरक्षक (बैंड) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चालू की है। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रम में 8 अप्रैल को बोट क्लब, 9 अप्रैल को नेहरू नगर, 10 अप्रैल को रॉयल मार्केट, 12 अप्रैल को शाहपुरा लेक, 13 अप्रैल को कमला नगर, 14 अप्रैल को टीटी नगर बस स्टॉप, 16 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, 18 अप्रैल को डीबी मॉल परिसर और 19 अप्रैल को कमला पार्क में पुलिस बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़