नागरिक समस्याएँ
07 Apr, 2026

भोपाल में मोबाइल झपट गैंग सक्रिय, फिल्म एक्टर भी शिकार

भोपाल में हबीबगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की दो घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

भोपाल, 07 अप्रैल।

हबीबगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ा दी है। बीते एक घंटे में ही बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।

पहली वारदात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां फिल्म एक्टर राहुल चेलानी ओला कैब बुक कर रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद एक्टर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी वारदात 10 नंबर मार्केट के पास हुई। एक युवक फोन पर बातचीत में व्यस्त था, तभी ब्लैक एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गए।

दोनों घटनाओं का तरीका लगभग समान है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह किसी सक्रिय मोबाइल झपट गैंग का काम हो सकता है। फिलहाल दोनों पीड़ित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़