जबलपुर, 14 अप्रैल
जबलपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रानीताल स्थित सर्वोदय नगर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए खुद झाड़ू उठाकर श्रमदान अभियान का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निगमायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इसके तहत सर्वोदय नगर बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
सफाई अभियान पूर्ण होने के बाद निगमायुक्त अहिरवार रानीताल मुक्तिधाम पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई को नियमित बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल और बैठने की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही शाम के समय पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।









.jpg)
.jpg)

