उत्तर प्रदेश
21 Apr, 2026

नमामि गंगे स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान, गंगा स्वच्छता पर जोर

गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के उद्देश्य से सामने घाट पर नमामि गंगे स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंगा को निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

वाराणसी, 21 अप्रैल।

वाराणसी जनपद में मंगलवार को गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के उद्देश्य से नमामि गंगे के स्वयंसेवकों द्वारा सामने घाट पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को यह संदेश दिया कि गंगा की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण दायित्व और संकल्प है। इस अवसर पर गंगा स्वयंसेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

अन्य स्वयंसेवकों ने भी उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। घाट पर मौजूद गंगा प्रेमियों एवं स्नानार्थियों ने भी इस जन-जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता के संकल्प को दोहराया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़