उत्तर प्रदेश
21 Apr, 2026

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक हलचल तेज, बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

लखनऊ, 21 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार देर रात एक बार फिर बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इससे एक दिन पूर्व ही 40 आईएएस एवं अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए थे।

तबादला सूची के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अरविंद सिंह को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश अमित आसेरी को बांदा का जिलाधिकारी, जबकि खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कविता मीना को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं विशेष सचिव पर्यटन विभाग ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत चर्चित गौड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है। अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है।

विशेष सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन विभाग ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान में अपर राज्य परियोजना निदेशक और मध्याह्न भोजन अभिकरण के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बनाया गया है, जबकि अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव पद पर भेजा गया है।

बांदा की जिलाधिकारी जे. रीभा को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं इसी विभाग में कार्यरत अरुण कुमार को उनके वर्तमान प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। कानपुर नगर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर की सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, सीतापुर की सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर, मथुरा के संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन को कानपुर नगर तथा मेरठ की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को सीतापुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़