मध्य प्रदेश
25 May, 2026

नर्मदा में डूब रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान, आरक्षक की बहादुरी की सराहना

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब रहे युवक को थाना मान्धाता के आरक्षक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

भोपाल, 25 मई ।

मध्य प्रदेश पुलिस की सतर्कता और तत्परता से खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब रहे एक युवक की जान बच गई। थाना मान्धाता क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी 29 वर्षीय अभिषेक अपने तीन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंचा था। दर्शन से पहले सभी मित्र सुबह नर्मदा नदी में स्नान करने गए। इसी दौरान वे अनजाने में गहरे पानी की तरफ बढ़ गए। दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अभिषेक पानी में फंस गया और डूबने लगा।

साथी को संकट में देख दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। घाट पर ड्यूटी कर रहे थाना मान्धाता के आरक्षक रवि सोलंकी ने जैसे ही आवाज सुनी, तुरंत बिना देर किए नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। जोखिम भरे हालात के बीच उन्होंने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद युवक और उसके दोस्तों ने मध्य प्रदेश पुलिस के प्रति आभार जताया। स्थानीय स्तर पर आरक्षक की इस तत्परता और साहसिक कदम की सराहना की जा रही है।:

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़