राजस्थान
09 Apr, 2026

ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सेवा 14 अप्रैल से शुरू

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा 14 अप्रैल से शुरू होगी। ट्रेन कुल 16 डिब्बों के साथ कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अजमेर, 09 अप्रैल।

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा का संचालन 14 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, 14 अप्रैल से 30 जून तक हर मंगलवार को ओखा से 10.20 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन 04.10 बजे पहुंचेगी और 04.20 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, 15 अप्रैल से 01 जुलाई तक हर बुधवार को शकूरबस्ती से 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर 18.20 बजे पहुंचेगी और 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 13.00 बजे ओखा पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सैकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़