कोलकाता, 26 मार्च।
भीषण गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में मौसम ने राहत के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में कालबैशाखी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकता है। गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार भी दिखे।
मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे सुबह-शाम भी उमस और गर्मी महसूस की जा रही है। बीच-बीच में हो रही हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। शनिवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।
कोलकाता और आसपास के जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार दोपहर के बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने का संकेत दिया है। लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


