दिल्ली-एनसीआर
08 May, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ समारोह में शामिल होंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को कोलकाता में आयोजित पश्चिम बंगाल की नवगठित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नई सरकार को शुभकामनाएं देंगी।

नई दिल्ली, 08 मई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में नवगठित भारतीय जनता पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता रवाना होंगी। यह भव्य समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रेखा गुप्ता शनिवार सुबह दिल्ली से कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर वे नई सरकार को शुभकामनाएं देंगी तथा कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत कर दिया है। चुनाव परिणाम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से अधिक मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़