श्रीनगर, 22 अप्रैल।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हुए आतंकी हमले से जुड़े एक आरोपी की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके दो घरों को जब्त कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार एजेंसी की टीम ने लेथपोरा क्षेत्र में स्थित फैयाज अहमद मगरे के दो मंजिला और एक मंजिला मकान को जब्त किया है। यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।
बताया गया कि फैयाज अहमद मगरे 2017 में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र पर हुए फिदायीन हमले का आरोपी है, जिसमें पांच सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को भी मार गिराया गया था।
यह जब्ती जम्मू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अदालत द्वारा 5 मार्च को पारित आदेश के आधार पर की गई कार्रवाई का हिस्सा है।





.jpg)



