पश्चिम बंगाल
22 Apr, 2026

फ्लैट फ्रॉड केस में नुसरत जहां से ईडी ने की पूछताछ, यश दासगुप्ता रहे साथ

फ्लैट धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष तलब किए जाने पर पूर्व सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश हुईं, जहां उनसे पूछताछ की प्रक्रिया से जुड़ी कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

कोलकाता, 22 अप्रैल।

कोलकाता में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद तथा बांग्ला फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री नुसरत जहां प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में उपस्थित हुईं। उन्हें फ्लैट धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

सुबह के समय नुसरत जहां साल्ट लेक स्थित सी. जी. ओ. परिसर पहुंचे कार्यालय में दाखिल हुईं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता यश दासगुप्ता भी मौजूद रहे। परिसर में पहले से मौजूद मीडिया से बचते हुए वे सीधे वाहन से उतरकर कार्यालय के भीतर चली गईं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी इसी मामले से जुड़े प्रकरण में उनसे पूछताछ की जा चुकी है, जिसमें उनसे लगभग छह घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। उस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था। अब एक बार फिर उन्हें इसी मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़