राजनीति
19 May, 2026

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी बोले, 'देश में आने वाला है आर्थिक तूफान'

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाए गए ढांचे का आधार टूट रहा है और देश में आर्थिक संकट आने वाला है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

रायबरेली, 19 मई।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के पहले दिन रायबरेली पहुंचे और देश में आने वाले आर्थिक तूफान की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाए गए ढांचे का आधार कमजोर हो गया है और इसका खामियाजा किसान, छोटे व्यापारी और आम नागरिक भुगतेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि दूसरों को यात्रा करने से रोका जा रहा है।

राहुल गांधी का स्वागत कार्यकर्ताओं ने चूरूवा बॉर्डर पर भव्य ढंग से किया। हनुमान मंदिर में उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बछरावां पहुंचे और वहां भक्तिन खेड़ा गाँव में सांसद निधि से बने 15 लाख रुपये लागत वाले बारात घर का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

दौरे के दौरान राहुल गांधी कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनता तथा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। लालगंज में महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। मंगलवार शाम को वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात विश्राम के बाद बुधवार को जनप्रतिनिधियों, संगठन के सदस्यों और जनता से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त लोधवारी में बीरा पासी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करेंगे और अमेठी में दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास पर जाकर परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़