अपराध
23 May, 2026

युवक की गला दबाकर हत्या से सनसनी, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

सुलतानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

सुलतानपुर, 23 मई।

सुलतानपुर जनपद के थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात लगभग नौ बजे ग्राम देवपरापार में सूरज नामक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना थाने को प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज के रूप में हुई, जो कन्हैया लाल का पुत्र था।

मृतक के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है और फिलहाल कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़