नई दिल्ली, 11 मई।
पश्चिम एशिया संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में दी गई अपीलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सुझावों को सरकार की नाकामी का संकेत बताते हुए कहा कि देश को इस तरह के निर्देशों के जरिए चलाना अब उचित नहीं रह गया है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जनता से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा सीमित करने, पेट्रोल का कम उपयोग करने और अन्य इसी तरह की अपीलें केवल उपदेश नहीं हैं, बल्कि यह स्थिति सरकार की असफलता को दर्शाती हैं। उनके अनुसार देश को इस स्तर पर पहुंचा दिया गया है, जहां नागरिकों को लगातार यह बताया जा रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले बारह वर्षों में देश की आर्थिक और नीतिगत स्थिति ऐसी बन गई है, जिसमें सरकार को सामान्य जीवनशैली पर भी लगातार अपीलें करनी पड़ रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह नेतृत्व की कमजोरी को उजागर करता है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री की ओर से आयात पर निर्भरता कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की गई थी।






.jpg)



