उत्तर प्रदेश
05 May, 2026

वाराणसी में बारिश से मौसम सुहाना, तापमान गिरा और छात्रों को मिली राहत

वाराणसी में बारिश और आंधी के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है, जिससे विश्वविद्यालयों के छात्रों और आम लोगों को सुहावने मौसम का लाभ मिला है।

वाराणसी, 5 मई।

आंधी-बारिश के बाद वाराणसी में मौसम ने राहत भरा रुख अपना लिया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में पारा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सुहाने मौसम और हल्की ठंडक के चलते काशी हिंदू विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। विद्यार्थियों का कहना है कि ज्येष्ठ माह में जहां आमतौर पर तेज गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल होता है, वहीं अब मौसम काफी सुहावना हो गया है और वे आराम से आवागमन कर पा रहे हैं।

बीएचयू की छात्रा अनामिका और सीमा ने बताया कि मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के बाद शहर में हुई वर्षा से वातावरण ठंडा हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में तापमान लगभग 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकों ने भी मौसम में आए बदलाव को सकारात्मक बताया है। उनका कहना है कि पहले जहां गर्मी के कारण पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही थी, वहीं अब कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बेहतर हो गई है और शैक्षणिक माहौल भी सुधरा है।

इधर, चिकित्सकों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय दूध और उससे बने उत्पाद, दही, तुलसी की चाय, पुदीना, दलिया, पोहा, पकी हुई सब्जियां और खीरा जैसे हल्के एवं पौष्टिक आहार का सेवन लाभकारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़